डेबिट कार्ड से ऑनलाइन शॉपिंग करना आजकल एक आम बात हो गई है| आपका डेबिट कार्ड आपको कैशलेस शॉपिंग करने में हेल्प प्रदान करता है| तो आइये जानते हैं कि हम किस तरह ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं, डेबिट कार्ड को इस्तेमाल करके|
सबसे पहले आप सुनिश्चित कर लें कि आपके पास नीची लिखी जानकारी और सामान तैयार हों:
- आपका डेबिट कार्ड
- आपको अपने डेबिट कार्ड का PIN पता होना चाहिए
- आपका मोबाइल हैंडसेट जिसपे आपको OTP आएगा
इसके बाद आप मोबाइल पर या अपने लैपटॉप पर या अपने डेस्कटॉप पर ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं| ऑनलाइन शॉपिंग के लिए एक और चीज़ बहुत जरुरी है: इन्टरनेट कनेक्शन| इसलिए अच्छी speed का इन्टरनेट कनेक्शन जरुर रखें|
अब आप ऑनलाइन शॉपिंग के लिए तैयार हैं| तो चलिए चलते हैं Amazon.in पर ऑनलाइन शॉपिंग करने के लिए| सबसे पहले आप अपना login id और password डालेंगे और अपने ऑनलाइन अकाउंट में पहुँच जायेंगे| यदि आपका ऑनलाइन login अभी नहीं बना है तो सबसे पहले अपना login id तैयार कर लें|
Amazon.in पर अपना login तैयार करने के लिए पढ़ें:
Amazon पर अपनी ID कैसे बनाएं?
अब चलते हैं Amazon India पर शॉपिंग करने, चलिए:
STEP 1: अपना आइटम सेलेक्ट करें
Amazon India पर ऑनलाइन शॉपिंग के लिए बहुत कुछ है| ये दुनिया की सबसे बड़ी ऑनलाइन वेबसाइट हैं| यहाँ पर आप किसी भी तरह का सामान खरीद सकते हैं| तो सबसे पहले आप अपना आइटम सेलेक्ट कर लें|
STEP 2: अपने आइटम को कार्ट में add करें

“Add to Cart” आपको आइटम के नीचे लिखा दिखेगा| उस पर क्लिक करें| एक के बाद एक आइटम सेलेक्ट करते जायें और add to cart करते जायें| जब आपकी शॉपिंग पूरी हो जाए तब आप “Buy Now” को सेलेक्ट करें और उस पर क्लिक करें|
STEP 3: Payment Method सेलेक्ट करें
“Buy Now” पर क्लिक करते ही आप दूसरी स्टेज में पहुँच जायेंगे| इस स्टेज में आपको पेमेंट का तरीका सेलेक्ट करना होता है| पेमेंट यानी भुगतान|

“Debit Card” आप्शन सेलेक्ट करने के लिए थोडा नीचे स्क्रोल करें| आप अगले स्क्रीन पर पहुँच जायेंगे| उस पर आपको आपका नाम, आपका कार्ड नंबर और कार्ड की एक्सपायरी डेट (expiry date) फीड करनी होगी|
इस तरह आपको अपनी Debit Card से जुडी 3 जानकारी देनी है:
- Debit Card होल्डर का नाम
- Debit Card का 16 अंकों वाला डेबिट कार्ड नंबर
- कार्ड की expiry date
STEP 4: CVV Code डालें
अब आपका Debit Card शॉपिंग के लिए Amazon India पर जुड़ जायेगा| बार आपको अपने डेबिट कार्ड को जोड़ने की जरुरत नहीं पड़ेगी|
अब आपको अगली बार जब भी शॉपिंग करनी हो, आप को सीधे कार्ड लिंक दिखाई देगा| आपको स्क्रोल करने पर अपना डेबिट कार्ड लिंक दिखेगा| कुछ इस तरह:

अब आपको अपने डेबिट कार्ड का CVV code डालने के लिए आप्शन दिखेगा| तो CVV आपके डेबिट कार्ड के पिछले हिस्से में लिखी 3 अंकों वाली संख्या होती है| आप उस संख्या को यहाँ अंकित कर देंगे|
STEP 5: OTP
जैसे ही आप अपना 3 अंकों वाला CVV code एन्टर करेंगे, आपको OTP का आप्शन आ जायेगा| और आपको आपके मोबाइल फ़ोन पर OTP का मेसेज मिलेगा| अब आप वो OTP की संख्या यहाँ पर एन्टर कर दें|
इस तरह आप 5 steps में अपनी ऑनलाइन शॉपिंग Amazon पर आसानी से कर लेंगे| इसी तरह से आप किसी भी ओंल्निने साईट पर जाकर अपने डेबिट कार्ड से ऑनलाइन स्चोप्पिंग कर सकते हैं|
यदि कोई समस्या आये तो आप नीचे कमेंट्स में लिख दें| मैं आपकी प्रॉब्लम को सुलझाने की पूरी कोशिश करूँगा|