हाल ही में भारतीय रिजर्व बैंक के सामने ये मामला आया कि UPI सेवाओं को फ्री रखा जाए जैसे चल रही हैं या फिर उनपर चार्ज लगाने का समय आ गया है | और 22 June को भारत सरकार ने अपने को स्पष्ट किया कि UPI सेवाएँ फ्री रहेगी |
ये बहुत बड़ी खबर है पूरे देश के लिए | आज पूरा देश डिजिटल होने की तरफ बढ़ रहा है | देश में PayTM, PhonePe, Google Pay जैसे लोकप्रिय UPI App आ गए हैं जो डिजिटल इकोनमी बनाने में बड़ी भूमिका निभा रहे है |
डिजिटल पेमेंट, UPI से बड़ी असानी से किए जा सकते हैं | डिजिटल पेमेंट कैश की जरूरत को कम करते हैं | आपने जगह जगह ठेलों, दुकानों और मॉल में QR कोड से शायद पेमेंट भी किया होगा | ये सब UPI की ही देन हैं | UPI से आप एक बैंक अकाउंट को कई डिजिटल पेमेंट Apps से और एक डिजिटल App को कई खातों से जोड़ सकते हैं|इसलिए डिजिटल पेमेंट आसान और सुगम बन जाते हैं |
ऐसे में लाजमी है कि डिजिटल पेमेंट काफी लोकप्रिय हो गया है और काफी कम समय में सबकी जुबान पर चढ़ गया है | आज तक़रीबन 600 करोड़ ट्रांजेक्शन जुलाई 2022 में मात्र UPI से किया गया और UPI की मदद से 10 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक का लेन देन किया गया|और लाजमी है कि ऐसी सेवा जिसको अब पानी, बिजली की मूलभूत मान लिया जाये, उसको भुनाना हर सर्विस प्रोवाइड करने वाला चाहेगा| और इसी लिए ये मुद्दा रिजर्व बैंक के सामने चर्चा के लिए आया |
लेकिन सरकार ने अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए स्पष्ट करते हुए आश्वस्त किया है कि UPI सेवाओं को बिल्कुल निशुल्क रखा जाएगा और सर्विस प्रोवाइड करने वालों को आय के लिए दूसरे रास्ते खोजने होंगे |