बिना बताए भी आपकी जेब काटने के तरीके हैं।

धन से जीवन

हाल ही में मैं इंडिया कॉफी हाउस के रेस्टोरेंट में गया। यहां पर अक्सर जाया करता हूं। कॉलेज के दिनों से। आप इंडिया के किसी भी इंडिया कॉफी हाउस में चले जाएं , आपको वही स्वाद इडली का और दोसे का मिलेगा।

इसलिए जब भी कहीं बाहर गया, सबसे पहले इंडिया कॉफी हाउस का रेस्टोरेंट ही खोजता हूं। आप अब समझ गए होंगे कि इंडिया कॉफी हाउस मेरे दिल के कितने करीब है।

वहां पर सर्विस भी बढ़िया मिलती आई है मगर पिछली बार कुछ मेरे साथ ऐसा हुआ कि मेरा मन खट्टा हो गया।

जब भी आप कहीं रेस्टोरेंट में जाते हैं तो वहां पर आपको बिठाने के बाद सबसे पहले पानी पूछा जाता है। इंडिया कॉफी हाउस के सर्विस बॉयज भी आज तक ऐसा ही करते आए थे। वो आपके सीट पर बैठने के बाद तुरंत आपके सामने रखे ग्लास में पानी डालते और फिर उसके बाद आपको मेनू कार्ड देते। और आपका ऑर्डर लेते।

आजकल कई लोग पैकेज ड्रिंकिंग वाटर मांगते हैं। मैंने भी कई बार पैकेज ड्रिंकिंग वाटर की मांग की है और उसके लिए से किया है। जाहिर सी बात है कि यदि आप के सादा पानी के बजाय जो फ्री में दिया जाता है की जगह पैकेज ड्रिंकिंग वाटर की मांग करेंगे तो आपको पे भी करना ही होगा।

लेकिन अब इंडिया कॉफी हाउस ने एक ऐसा ट्रेंड शुरू किया है कि आप की जेब कटेगी लेकिन आपको पता कटने के बाद चले। अब उनकी टेबलों पर कोई पानी का ना तो ग्लास ही दिखेगा और ना ही जग।

आपको अब सादे पानी की बजाय एक 200 ml की पानी की बोतल मिलेगी। ये बोतल ठीक उसी समय आपके टेबल पर आपको परोसी जाएगी जब आप बैठते हैं और आपको सादा पानी ऑफर होते आ रहा है। आप भी सोचकर पी लेंगे कि ये तो छोटी सी 200 ml की बोतल इंडिया कॉफी हाउस की तरफ से फ्री में दी गई होगी।

मगर इस भ्रम में ना रहें क्योंकि जब आप अपना बिल पे करेंगे तब आपको आपके बिल में उसका चार्ज जुड़कर आएगा।

है ना ये मिलियन डॉलर आइडिया ठगी का। आप जरा सोचिए कि पानी के कांच के ग्लास , साफ पीने का पानी और उसको रखने के लिए जो बड़े बड़े गैलन लगते थे और उन पर जो खर्च आता था अब वो इंडिया कॉफी हाउस का और पैकेज ड्रिंकिंग वाटर कंपनियों के लिए आपसे ठगी का कितना शानदार रास्ता बन गया।

जहां पर इंडिया कॉफी हाउस को अभी तक खर्च करने पड़ते थे वहीं अब उससे वो कमाएंगे।

उनसे पूछने पर उन्होंने बताया कि वो इसलिए बोतल देते हैं क्योंकि गर्मी है और लोगों को ठंडा पानी पसंद है।

मेरा ये कहना है कि फिर आप 200 ml नहीं पूरी एक लीटर बोतल रखिए और ग्राहक को बता दीजिए कि उसका चार्ज लगेगा। लेकिन उनको पता है कि ऐसा करने पर बवाल मचेगा। इसलिए बोतल का साइज छोटा रखा है ताकि आपकी जेब थोड़ी सी ही कटे जिसको आप माइंड भी ना करें।

मगर मेरा ये कहना है कि आपने फ्री पानी की जगह चार्जेबल आइटम ऑफर करना शुरू किया तो कृपया उसे ग्राहक को स्पष्ट करें ताकि मुझ जैसे ग्राहक जो इंडिया कॉफी हाउस के लॉयल कस्टमर हैं वो इंडिया कॉफी हाउस से अपनी बेइंतहां मोहब्बत सिर्फ इसलिए न तोड़े क्यूंकि आप बिना बताए जेब काट रहें हैं।