क्या आप पेंशन भोगी हैं? क्या आपने जीवन प्रमाण जमा कर दिया?
आइये धन्संजिवानी के इस ब्लॉग में जीवन प्रमाण के बारे में जानते हैं|
क्या है जीवन प्रमाण
जीवन प्रमाण या फिर जिसे life certificate कहते हैं का सम्बन्ध पेंशन भोगियों से है| सभी पेंशन भोगियों को सालाना एक बार बैंक जाकर अपने जीवन का प्रमाण देना जरुरी है|
पेंशन बैंक खाते में आती है| जिस बैंक में आपकी पेंशन आती है उस बैंक को अपने जीवन का प्रमाण देना आपकी जिम्मेदारी बनती है| इसलिए आपको चाहिए कि साल में एक बार बैंक जाकर अपना जीवन प्रमाण (life certificate) जमा करें|
जीवन प्रमाण जमा करने से क्या होता है?
जीवन प्रमाण जमा करने पर आपकी पेंशन नियमित रूप से आपके खाते में आती रहेगी| आपको पेंशन से जुडी कोई दिक्कत नहीं आएगी|
जब आप अपना जीवन प्रमाण जमा करते हैं तब बैंक को यह बात पता चलती है कि आप जीवित हैं और आपको पेंशन आती रहे| इसलिए पेंशन पाने के लिए जीवन प्रमाण जमा करना बेहद जरुरी है|
क्या होगा यदि जमा ना करें
जीवन प्रमाण जमा ना करने पर आपकी पेंशन रोक दी जाती है| और एक बार पेंशन रुक जाए तो यूज़ चालु करवाना टेढ़ी खीर होती है| इसमें आपको कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है|
पेंशन के अकस्मात रुकने से आपकी पेंशन राशि में भी फरक पड़ सकता है| इसलिए आप इस बात को सुनिश्चित करें कि साल में एक बार अपना जीवन प्रमाण जरूर दें|
कब जमा करें जीवन प्रमाण
जीवन प्रमाण जमा करने के लिए देश भर के सभी बैंकों में नवम्बर का महिना निर्धारित है| सभी बैंक आपके जीवन प्रमाण लेने के लिए विशेष व्यवस्थाएं करते हैं| सभी बैंक 1 नवम्बर से जीवन प्रमाण लेते हैं| और ये प्रक्रिया पूरे महीने चालु रहती है|
कई बार समय सीमा बढ़ा भी दी जाती है| मगर आप यदि नवम्बर महीने में जमा करवा पाते हैं तो इससे बढ़िया और क्या हो सकता है|
जीवन प्रमाण कैसे जमा करें
जीवन प्रमाण जमा करने के लिए आपको एक प्रारूप (proforma ) बैंक में दिया जाता है| इस प्रारूप को बैंक से लेकर भर लें| इस प्रारूप को भरने के लिए नीचे लिखे दस्तावेज अपने साथ जरूर रखें:
- आधार कार्ड
- पैन कार्ड
- आपका PPO (पेंशन पेमेंट आर्डर)
- और आपकी बैंक पासबुक
- आपका मोबाइल नंबर
- और एक आपकी लेटेस्ट फोटो
और इतने दस्तावेज के साथ बैंक में जायें और मांगने पर प्रस्तुत करें|