Tag: moneymattershindi

  • ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम (Train Travel Insurance in Hindi)

    ट्रेन एक्सीडेंट में कुछ दिनों पहले तकरीबन 300 लोग ईश्वर को प्यारे हो गए l ये पिछले कई सालों में सबसे भयावह ट्रेन एक्सीडेंट में एक थी। 

    क्या आपको जानकारी है इस बात की की आप अपने ट्रेन के सफर को भी इंश्योरेंस कर सकते हैं। चलिए इस ब्लॉग पोस्ट में बात हो जाए ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम की। 

    ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस में यात्री अपने लाइफ का इंश्योरेंस कर सकते हैं। ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस करने वाले को प्रीमियम के रूप में 37 पैसे प्रीमियम लगते हैं। वैसे तो देखा जाए तो 37 पैसे का प्रीमियम कुछ भी नहीं है मगर फिर भी केवल 54% यात्री ही इस इंश्योरेंस स्कीम का लाभ लेते हैं। 

    ट्रेन ट्रैवल इंश्योरेंस स्कीम आपको 10 लाख रुपए का इंश्योरेंस देती है। यदि आप के जीवन को खुदा न खासता कुछ होता है तो आपके परिवार जन को 10 लाख रुपए की राशि दे दी जाती है। यदि आप क्षतिग्रस्त होंजाते हैं और गहरी चोटें आपको आती हैं तो उसी अनुपात में आपको क्लेम सेटलमेंट दिया जायेगा। 

    स्कीम में रजिस्टर करने के लिए आपको irctc की वेबसाइट से टिकट बुक करना होता है। जब आप अपनी सीट ऑनलाइन irctc की वेबसाइट पर बुक करते हैं तो पेमेंट विंडो खुलने से पहले ही एक ऑप्शन मिलता है। इस ऑप्शन में पहले से टिक लगा रहता है। ये टिक उसे इंश्योरेंस स्कीम के लिए होता है। 

    अगर आप कुछ भी उस टिक को नहीं छेड़ते तो आप इंश्योरेंस के लिए 37 पैसे का प्रीमियम अपने रेल टिकट के साथ पे कर देते हैं। यदि उस टिक को अनचेक कर दिया तब आपका इंश्योरेंस ऑप्शन कैंसल कर दिया जाता है। 

    देखिए हम सभी ये कहकर अपना इंश्योरेंस नहीं कराते कि हमें क्या होगा। कई लोग तो ये भी कहते है कि उन्हे इंश्योरेंस की जरूरत नहीं। मगर ये सोच गलत है। 

    अगर हम जोखिम भरी जिंदगी जी रहे हैं तो उसे स्वीकार कर लेl। जहां देखिए वहीं कोई न कोई रिस्क जरूर मंडराता रहता है। मगर हम अपनी लाइफ की रिस्क को बड़े आराम से नजरंदाज करते हैं। 

    दुर्घटना किसी को पूंछ कर नहीं आती है। इसलिए अपने परिवार के ऊपर आपका साया हमेशा बना रहे इसलिए अपना इंश्योरेंस जरूर करवाएं।