Tag: onlinebankinghindi

  • इन्टरनेट बैंकिंग के लिए सेफ बैंकिंग टिप्स

    इन्टरनेट बैंकिंग के लिए सेफ बैंकिंग टिप्स

    हम ऐसा क्या करें कि हम अपनी ऑनलाइन बैंकिंग को सुरक्षित रख साखें|  आइये इस पोस्ट में जानें कि कैसे हम अपनी इन्टरनेट बैंकिंग सेवाओं को सेफ रख सकते हैं इन 10 सुन्दर टिप्स के जरिये:

     अपना निजी लैपटॉप या डेस्कटॉप ही इस्तेमाल करें

    ऑनलाइन बैंकिंग के लिए सबसे पहले तो आप अपने निजी डेस्कटॉप या लैपटॉप का हिज इस्तेमाल करें|  करी बार ऐसा होता है कि हमारी संवेदन शील जानकारी जैसे login id और पासवर्ड इन्टरनेट ब्राउज़र की कूकीज में जाकर सेव ह जाती हैं|  और कूकीज से कोई भी उस जानकारी को आसानी से हैक कर सकता है| 

    इसलिए आप अपना स्वयं का ही डेस्कटॉप या लैपटॉप का इस्तेमाल करें ताकि आपकी जानकारी सुरक्षित रह सके|

    पब्लिक नेटवर्क का इस्तेमाल इन्टरनेट बैंकिंग के लिए ना करें

    कई बार हम जब रेलवे स्टेशन पर या एअरपोर्ट पर होते है तो वहां पर उपलब्ध  पब्लिक  वाई-फाई का इसेतमाल करते हैं|  ऐसी जगहों पर ऑनलाइन बैंकिंग का इस्तेमाल ना करें|  पब्लिक नेटवर्क से कोई भी आपके login डिटेल्स को चुरा सकता है|  हमेशा प्राइवेट वाई-फाई नेटवर्क का ही इस्तेमाल करें|  आप सदैव सुरक्षित रहेंगे| 

    ऑनलाइन बैंकिंग के लिए सेफ्टी लॉक जरुर चेक करें

    ऑनलाइन बैंकिंग को सुरक्षित बनाने के लिए वेब एड्रेस को लॉक कर दिया जाता है ताकि कोई भी फर्जी address बनाकर आपके login डिटेल्स ना चुरा ले|  इसलिए जब भी आप address bar में अपना ऑनलाइन बैंकिंग का  URL टाइप करेंगे वो URL एक्टिव होने के बाद एक सेफ्टी लॉक प्रदर्शित करेगा|  कुछ इस तरह:

    इस सेफ्टी लॉक के मौजूद होने पर ही आगे बढ़ें|  अगर आपको address bar में URL में सेफ्टी लॉक न दिखाई दे तो आप उस वेबसाइट पर अपना login डिटेल्स शेयर ना करें|  वो आपके लिए घातक हो सकता है| 

    ऑनलाइन बैंकिंग के पासवर्ड समय समय पर बदलते रहें

    सेफ बैंकिंग की टॉप टिप में सर्वप्रथम यही बात आती है कि आप अपने पासवर्ड समय समय पर बदलते रहें|  समय समय पर पासवर्ड बदलने से गलती से हुई गलती में यदि कही आपने अपने login दडिटेल्स यदि कहीं पब्लिक नेटवर्क पर शेयर कर लिए होंगे या किसी को पता चल भी गया होगा तो आपको पासवर्ड बदलने से सेफ्टी मिलेगी|  आपके बैंकिंग डिटेल्स की गोपनीयता बनी रहेगी| 

    अपना ईमेल और अपना मोबाइल नंबर जरुर रजिस्टर करवाएं

    अपने बैंक में aपना मोबाइल नंबर जरुर रजिस्टर करवाएं|  अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कराकर आप अपने अकाउंट के लेन-देन की जानकारी एस एम एस अलर्ट सेवा से प्राप्त करते रहेंगे|  यदि कोई आपकी login डिटेल्स से छेद खानी करने की कोशिश करेगा तो आपको तुरंत उसकी खबर एस एम एस सेवा से प्राप्त हो जाएगी| 

    वर्चुअल की बोर्ड का इस्तेमाल करें

    आपक इन्टरनेट बैंकिंग में यदि वर्चुअल कीबोर्ड की सेवा दी गई हो तो उसे जरुर इस्तेमाल करें|  वर्चुअल की बोर्ड ठीक पासवर्ड डालने की जगह के सामने दिया जाता है|  इस कीबोर्ड को इस्तेमाल करने के लिए आप माउस का इस्तेमाल करते हैं और वर्चुअल कीबोर्ड के अक्षर हर बार अपनी जगह बदल देते हैं|  इससे आपके login डिटेल्स को कोई कीबोर्ड की मदद से हैक नहीं कर पायेगा| 

    वर्चुअल कीबोर्ड कुछ इस तरह होता है:

     एंटी-वायरस वाले कंप्यूटर पर ही login करें

    आप जिस किसी भी कंप्यूटर या लैपटॉप का यूज़ करते हैं उस पर एंटी-वायरस सॉफ्टवेर डलवाना सुनिश्चित करें|  एंटी-वायरस सॉफ्टवेर आपके कंप्यूटर पर निहित जानकारी को किसी भी बाहर के आक्रमण से सुरक्षित रखता है|  कई बार हैकर्स ईमेल, वेबलिंक्स, विडियो लिंक्स के जरिये नुक्सान दायक सॉफ्टवेर प्रोग्राम आपके कंप्यूटर पर इंस्टाल करने की कोशिश कर सकते हैं| ऐसे सॉफ्टवेर को वायरस कहा जाता है जो आपकी जानकारी चुराने में मदद करते हैं|

    इसलिए अपने कंप्यूटर पर एंटी-वायरस सॉफ्टवेर जरुर इनस्टॉल कराएं|  यहाँ पर आपको नीचे कुछ लिंक्स दिए हैं जो आपको एंटी-वायरस सॉफ्टवेर की जानकरी दे रहे हैं|