पैसों से जुड़ी वो 9 नायाब बातें जो आपको बना देंगी अमीर

Written by

in

धन से जीवन

1. पैसों को खुदा ना समझें | जीने के लिए पैसा जरूरी है मगर पैसों का मकसद अच्छा जीवन है और अच्छा जीवन जीने के लिए पैसों की जरूरत पड़ती है मगर वही सब कुछ नहिं|

2. रिश्तेदारी में उधार लेने से परहेज करें | और यदि उधार लिया तो उसे एक निश्चित समय सीमा में वापिस करें | और इस बात को बिल्कुल स्पष्ट कर दें कि आप उस समय सीमा से पहले ना दे सकेंगे | ऐसा करने से आप किसी का भरोसा तोड़ने से बचेंगे जो रिश्तों में जरूरी होता है |

3. रिश्तेदारों में लोन ना बाटें | लोन दे रहे हैं यदि तो अपनी नियम और शर्तें स्पष्ट कर दें | यदि आप को ब्याज की उम्मीद हो या आपको एक समय के अंदर पैसे वापस चाहिए तो ये बातें स्पष्ट कर दें!

4. अपनी कोई भी व्यावसायिक सेवा अपने रिश्तेदारों और मित्रों के बीच जिसको आप पेशेवर करते हैं ध्यान रहे फ्री में ना बाटें | आप अपना बहुमूल्य समय लगाते है जो आप कहीं और लगा कर पैसे कमाते | इसलिए यदि आप मुफ्त सेवा देने की स्थिति में हो तभी दें मगर यदि ना हों तो अपनी बात कहने से संकोच ना करें | ऐसा करने से आप खैरात बांटने से बचेंगे और जिनको सचमुच आपकी सेवाओं की जरूरत है उनकी सेवा तन्मयता से कर पाएंगे |

5. जब भी किसी मित्र या परिजन को पैसे दें उसे एक डायरी में नोट कर लें | डायरी में तारिख और राशि लिख लें | इससे आपको याद रहेगा जो आपने पैसे दिए हैं या लिए हैं | आप चाहें तो लिए हुए पैसों को और दिए हुए पैसों को चिन्हित करने के लिए दो अलग अलग स्याही का इस्तेमाल कर सकते हैं |

6. परिवारों में पैसे से जुड़ी समस्याओं की जड़ कई बार रिश्तों और पैसों को आपस में मिक्स करने से होती है | ध्यान रहे कि पैसे का हिसाब होता है तो जिसके साथ भी पैसे का लेन देन करें, उसका पूरा हिसाब रखें | आज संकोच कर लेंगे तो कल आपको बुरा भी लग सकता है और आप का रिश्ता खराब भी हो सकता है | आज बोलेंगे अपनी बात साफ़ तो थोड़ी चुभ सकती है लेकिन आगे के लिए सब कुछ क्लियर रहेगा |

8. कभी कभी ऐसा भी होता है कि जिस सगे संबंधी को आपने पैसे उधार दिए वो लौटाना ही भूल जाए | ऐसा होता है | इसे आप बिना बुरा माने विनम्र भाव से समय समय पर याद दिलाते रहें | ऐसा मेरे साथ कई बार हुआ है कि यदि मेरे मित्र मुझे याद ना दिलाते तो उनका पैसा पड़ा ही रेहता मेरे पास | इसलिए हिसाब किताब में कोई संकोच नहिं करें |

9. क्या किया जाये यदि कोई पैसे देने से इंकार कर दे | क्या करोगे यदि आपका मित्र आपको ये कह दे कि वो आपको पैसे नहिं लौटा पाएगा | इसलिए पैसे देते समय आप अपने मित्र की पैसे लौटाने की हैसियत को जरूर भली भांति समझ लें और तब फैसला लें | फिर भी यदि आपको लगे कि आप मदद करना चाहते हैं तो आगे भी इस भावुकता को बनाए रखें और परेशान ना हों |